नीमच। जिले के संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल 14 वें दिन भी जारी है। 13 दिन की लगातार हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नही मिलने के कारण आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों अधिकारीयो ने हड़ताल स्थल पर अनिल डुंगरवाल, एसटीएस एवं शैलेन्द्र शर्मा नर्सिग आफिसर ने मुण्डन कराया। साथ ही बिल्लु वर्मा एवं चंचला पाटीदार नर्सिंग आफिसर ने केस दान कर शासन को अपना विरोध दर्ज किया।
संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी पीडा सुनाते हुए निम्न तर्क दिये- 1- 05 जून 2018 की नीति बनाई गई है उसमें जिला स्वास्थ्य समिति और राज समिति के सदस्यों को भी लाभ देने की बात कही गई है जो आज दिनांक तक नहीं मिला है।
2- राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की स्थापना के समय से सुदूर अंचलों में आज तक सेवाएं दे रहे हैं वो हम ही हैं जिनके कारण मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के तमगे से बाहर निकला है।
3- वो हम ही है जिनके तकनीकी कौशल से ट्रैकिंग टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के कारण बड़ी बड़ी महामारियो का उन्मूलन हो पाया है।
4- वह हम ही हैं जिनके कारण टीबी, हैजा, कुष्ठ, मलेरिया, एड्स खसरा, पोलियों
आदि असाध्य बीमारियां नियंत्रण में है।
5- वह हम ही है जिन्होंने वर्षों से 10000 से भी कम के वेतन में भी दुर्गम क्षेत्रों में सतत टीकाकरण किया है, जिससे आज जच्चा-बच्चा रोगमुक्त है।
6- वह हम ही हैं जो आज मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र के मानव संसाधन में लगभग 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी लिए हुए हैं।
7- वह हम ही जिन्होंने 10000 से कम के वेतन में अपनी आधी से अधिक जिंदगी
गुजार दी है।
8- वह हम ही हैं जो दमन पूर्वक अप्रेजल के कारण निष्कासित हुए हैं या वेतन वृद्धि से वंचित है।
9- वह हम ही हैं जिनको परिवार के चिंता के कारण अप्रेजल में हमारी आबरू को
दांव पर लगाना पड़ा है।
10- वह केवल और केवल हम ही है जिन्हें अपना कार्य इमानदारी से करने के पश्चात भी केवल संविदा में रहने के कारण अपने अधिकारी से हमेशा प्रताड़ित होना पड़ता है।
संविदा कर्मचारीयों के अनिश्तिकालिन हडताल से एचडब्ल्यूसी डेली ओपीडी, एचडब्ल्यूसी ई-संजीवनी कॉल, बीपी स्क्रीनिंग, ट्रीटमेन्ट व मरीजों का फॉलोअप, शुगर स्क्रीनिंग ट्रीटमेन्ट व डायबिटीज मरीजों का फालोअप, टीबी मरीजो की स्क्रीनिंग व उपचार तथा फालोअप, एसबीएनसी मानिटरिंग सर्विसेज, बीएचएनडी मानिटरिंग सर्विसेज, समस्त प्रकार की जांचे, वीएसएसएनसी, सभी प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के मलेरिया कार्यक्रम प्रभावित, वेलनेस एक्टिविटी व योगा तथा पाषण हेल्थ चर्चा, मरीजो की रेफरल सर्विसेस, आरसीएच अनमोल थर्ड, फार्थ एएनसी चेकअप, हेल्थ आईडी, सभी कम्युनिकेबल डाइसिज सर्विलेस एन्ड मेनेजमेन्ट, डेली आईएसआईपी, एएसबी प्रोग्राम, निक्षय आईडी बनाना आदि सेवाऐ गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।