BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 6:22 pm
KHABAR : आयुष विभाग ने 343 सीएचओ पद-स्थापना के आदेश जारी किये, विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किये गये हैं आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आयुष विभाग ने प्रदेश में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में रिक्त पदों में 343 आयुष सीएचओ के पद-स्थापना के आदेश जारी कर दिये हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत 562 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। पद-स्थापना संबंधी आदेश आयुष विभाग की विभागीय वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर भी जारी किये गये हैं।
आयुष विभाग के अंतर्गत 1773 आयुष औषद्यालयों में से चिन्हित कर चयनित आयुष औषद्यालयों का उन्नयन कर आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की स्थापना की जा रही है। आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में जन-सामान्य को औषधीय पौधों के गुणों से परिचित कराने के लिये हर्बल गार्डन भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सेंटर में प्रशिक्षक द्वारा जन-सामान्य को योग कराने की व्यवस्था भी है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का मकसद एक ही जगह पर आयुष चिकित्सा पद्धति की विभिन्न विधाओं को उपलब्ध कराकर चिकित्सालयों में रोगी के भार को कम करना भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE