BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 6:39 pm
REPORT : विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता के लिए परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षण/पर्यवेक्षण कार्य में संलग्न शिक्षकों की ड्यूटी निरंतर परिवर्तित की जाए।
मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभाग जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर स्थित महाविद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों की वीक्षकीय कार्य के लिए ड्यूटी एक महाविद्यालय से दूसरे महाविद्यालय में लगाई जाए। एक वर्ष यदि किसी शिक्षक की ड्यूटी किसी महाविद्यालय में लगाई जाती है तो आगामी वर्ष उसी महाविद्यालय में उनकी ड्यूटी पुनः न लगाई जाकर अन्य महाविद्यालय में लगाई जाना सुनिश्चित हो। अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक का कार्य शासकीय महाविद्यालय के शिक्षकों से ही कराया जाए। वीक्षकों की कमी होने पर शोधार्थियों से भी वीक्षकीय कार्य लिया जाए।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कार्यपालक अधिकारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की जाए तथा जिला स्तर पर पर्याप्त संख्या में उडनदस्तों का भी गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नकल से संबंधित प्रकरणों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE