सरवानिया महाराज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना प्रारंभ की गई।
शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत नगर सरवानिया महाराज में दो परिवारों को अंत्येष्टि सहायता का नगद भुगतान किया गया।
वार्ड क्रमांक 03 में अम्बालाल दमामी की मृत्यु पर अंत्येष्टि सहायता 5000 रुपये एवं वार्ड क्रमांक 09 में पूनम चंद पाल की पत्नी ललिता पाल की मृत्यु पर अंत्येष्टि सहायता 5000 रुपये का नगद भुगतान नपा अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, वार्ड क्रमांक 09 पार्षद पप्पू राठोर, पार्षद प्रतिनिधि दिनेशचंद सालवी, पार्षद प्रतिनिधि नाहर सिंह कानावत एवं योजना प्रभारी अजय प्रताप सिंह राणावत, आदि उपस्थित थे।
असंगठित श्रमिको से अपील है की शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना अंतर्गत संबल योजना में नवीन पंजीयन करवाए जो भी असंगठित श्रमिक संबल योजना में पंजीयन हेतु शेष पात्र व्यक्ति अपना पंजीयन एमपी ऑनलाइन से पंजीयन करावे पंजीयन हेतु निम्न दस्तावेज साथ ले जावे
समग्र आई, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जिससे की आपको शासन की महत्वपूर्ण योजना की सुविधाओं का लाभ मिल सके।
अपील कर्ता नपा अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन, नपा उपाध्यक्ष रामलाल राठोर, समस्त पार्षगण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता।