शाजापुर। बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार ने साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह द्वारा दिए गए सर्वोच्य बलिदान के सम्मान में दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता कन्हैयालाल छबलानी एवं विशेष अतिथि संविदर सलूजा उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ एसके तिवारी ने की।
इस अवसर पर छबलानी एवं सलूजा ने विद्यार्थियों को साहिबजादों के बलिदान से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जब साहिबजादों को दिवाल में चुनवाने का फतवा जारी हुआ तो बडे साहिबजादे जोरावर सिंह रोने लगे कि मैं छोटे साहिबजादे फतेहसिंह के बाद शहीद होऊगा, क्योंकि उनकी लंबाई मुझसे कम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ एसके तिवारी ने देश एवं धर्म की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया तथा युवाओं को धर्म, जाति संम्प्रदाय के नाम से विभाजनकारी ताकतों से दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम की सूत्रधार प्रो मीनू गिडवानी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर डाॅ आरसी चौहान, डाॅ सुनील आडवानी, प्रो गजराज सिंह राठौर, विनोद परमार, श्वेता सक्सेना। कार्यक्रम का संचालन डाॅ दौलतराम राठौर ने किया एवं आभार डाॅ वीपी मीणा ने माना।