शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने घुंसी के निवासी भैरूलाल पिता प्रहलाद सिंह प्रजापति द्वारा 19 सितम्बर 2011 को बेरछा थाने में दर्ज प्रकरण में उसके 15 वर्षीय भाई रमेशलाल पिता प्रहलाद सिंह प्रजापति की तलाश में जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।