देवास। देवास जिले में जिलास्तर पर दिव्यांग मतदाताओं व वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायो को कारगर बना कर सुलभ चुनाव कराने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
समिति में पुलिस अधीक्षक देवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास, आयुक्त नगरपालिक निगम देवास, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी देवास को सदस्य बनाया है।