देवास। उपसंचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सूक्ष्म उद्यमों के सम्मुख आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और इन उद्योगों के उन्नयन और औपचारिकता के समर्थ में समूहों और सहकारी समितियों की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PM-FME) अंतर्गत जिला रिसोर्स पर्सन (DRI) हेतु आवेदन दिनांक 01 से 31 जनवरी 2023 तक आमंत्रित किए जाते हैं। नियम शर्तो एवं अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपसंचालक उद्यान जिला देवास पर संपर्क करें।