BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2022, 3:59 pm
KHABAR : मप्रपक्षेविविकं ने 28 दिनों में पकड़ी डेढ़ करोड़ की बिजली चोरी, 800 से ज्यादा स्थानों पर मिली अनियमितताएं, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर बिजली चोरी, अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

मप्रपक्षेविविकं के शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने गत दिवस बताया कि सभी जोन क्षेत्रों में कार्यपालन यंत्रियों गजेंद्र कुमार, विनय प्रताप सिंह, सुनील सिंह, डीके तिवारी, योगेश आठनेरे ने टीम बनाकर चैकिंग अभियान चलाया। जहां भी संदेह मिला, वहां विधिवत कार्रवाई की गई। इंदौर पूर्व संभाग में 195 स्थानों पर गड़बड़ी मिली, इंदौर पश्चिम में 150, इंदौर मध्य में 155, इंदौर उत्तर में 125 स्थानों पर, इंदौर दक्षिण में 200 स्थानों पर चोरी, अनियमितता मिली है। सभी स्थानों पर कुल डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा की बिलिंग की गई है। 

दक्षिण संभाग के कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर मैकेनिक नगर बिजली जोन के प्रभारी कमलेश हिरकने ने टीम के साथ नानक नगर के थ्री फेज कनेक्शन के उपभोक्ता परमिंदर सिंह के यहां चोरी पकड़ी। यहां परंपरागत बिजली मीटर में छेद कर लोड को कम दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा था। यहां पूर्व में जारी बिल की तुलना में तीन गुना लोड पाया गया। उपभोक्ता से लगभग 8 लाख रूपए की वसूली की जाएगी।

बिजली कंपनी का अनुरोध- 
बिजली कंपनी ने एक बार फिर उपभोक्ताओं से नियम से बिजली उपयोग करने के साथ ही चोरी, अनियमितता नहीं करने की अपील की है। घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग नहीं करने का भी आग्रह किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE