मंदसौर। राज्य स्तरीय हिंदुस्तान स्काउट गाइड मध्य प्रदेश द्वारा टोली नायक कैंपूरी का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2022 तक एडीफाई स्कूल मंदसौर आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कई अन्य गतिविधियां करवाई गई और प्रतिदिन छात्र जीवन से संबंधित जानकारी हेतु यातायात ट्रैफिक कंट्रोल, प्राथमिक चिकित्सा, फायर फाइटिंग, व डिजास्टर मैनेजमेंट पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। साथ ही यह शिविर आज एडीफाई स्कूल में समापन हुआ, जहां पर मुख्य अतिथि थाना शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष एवं एडीफाई स्कूल चेयरमैन माननीय विजय सुराणा, केंपुरी डायरेक्टर आदित्य सुराणा, राज्य अध्यक्ष एवं केंपुरी अध्यक्ष कैप्टन विजय सिंह पुरावत, केंपुरी चीफ एवं राज्य सचिव गणेश शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एवं केंपुरी लीडर जितेंद्र कनौजिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जहां पूरे शिविर के दौरान जो गतिविधि की गई केंपुरी चीफ द्वारा रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई।
अतिथियों द्वारा रोवर रेंजर्स एवं इंस्ट्रक्टर को अतिथि द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें मंदसौर जिले के नवीन 4 गाइड कैप्टन के रूप में शामिल हुए। माउंटेनियर नेहा शर्मा, अंडर ऑफिसर अंजली सेन, नर्मदा पाटीदार, पूजा सीगोड़ को एक नई टीम के साथ तैयारी हेतु हिंदुस्तान स्काउट गाइड में कैप्टन के रूप में शामिल किया गया। भोपाल एवं इंदौर संभाग नोडल अधिकारी नीरज शर्मा, डीओसी धीरज शुक्ला, डीओसी शुभम यादव, को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात भोपाल, होशंगाबाद, रतलाम और मंदसौर के स्काउट गाइड को टोली के साथ प्रमाण पत्र एवं विद्यालय प्राचार्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही भोपाल संभाग से आए हुए स्काउट गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कैंप समापन की घोषणा की गई।