नीमच। कलेक्टर मंयक अग्रवाल ने गुरूवार को कलेक्टोरेट नीमच स्थित जिला आबकारी कार्यालय नीमच का निरीक्षण किया और आबकारी से शासन को जिले मे प्राप्त राजस्व, आबकारी दुकानों की संख्या, लायसेंसियों की संख्या, भांग घोटा एवं भांग दुकानों की संख्या, उनसे प्राप्त राजस्व आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। लंबित ऑडिट कंण्डिकाओं की जानकारी ली और उनका निराकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यालय की आवक-जावक पंजी, उपस्थिति पंजी, केशबुक, बिल रजिस्टर, आदि का अवलोकन भी किया तथा जिला आबकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आरएन व्यास एवं कर्मचारी उपस्थित थे।