नीमच। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग द्वारा दो पीडित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6/4 के अन्तर्गत आठ लाख रूपये के आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। नागथून निवासी काना पिता मांगू भील की तलाई में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस बहन शायरीबाई पिता मांगू भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी तरह रामपुरिया निवासी ओमप्रकाश पिता शंकरलाल भील की कुएं में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक ओमप्रकाश के वारिस शंकरलाल पिता सीताराम भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।