रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा त्रिस्तरीय उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने जाने तथा कानून एवं व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने, चुनाव के पूर्व तथा चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु विकासखण्ड रतलाम, जावरा एवं पिपलौदा के लिए विभिन्न अधिकारियों को झोनल मजिस्ट्रेट (सेक्टर आफिसर) नियुक्त किया गया है।
नियुक्त सेक्टर आफिसर में विकासखण्ड रतलाम के लिए जिला समन्वयक जिला पंचायत जोएल कटारा, सहायक यंत्री मप्र सडक विकास प्राधिकरण व्हीके रामजे, भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी सहायक भूमि संरक्षण नदी घाटी योजना प्रभुलाल मीणा, विकासखण्ड जावरा के लिए सचिव कृषि उपज मण्डी जावरा रविन्द्र जैन, प्रबंधक बीज निगम राजेन्द्रसिंह सोलंकी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी जावरा डॉ पीएस कुशवाह तथा विकासखण्ड पिपलौदा के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह डोडियार नियुक्त किए गए हैं। नियोजित सेक्टर आफिसर संबंधित तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) के निर्देशन व मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगे।