मंदसौर। 15 दिसम्बर 2022 से अनिश्चित कालीन हड़ताल के 16 वें दिन आज दिनाँक 30 दिसम्बर 2022 को मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कर्मचारी मांगो के निराकरण को लेकर धरने पर बैठे रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर, भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए, मानवता का परिचय देते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मंदसौर द्वारा मौन रखा गया और भावपूर्ण श्रृद्धांजलि देकर, शांतिपूर्ण तरीके से तथा उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।
राकेश शर्मा जिला संयोजक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई मन्दसौर ने बताया कि प्रधानमंत्री के माताजी के निधन पर हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते है और परमपिता से प्रार्थना करते है की उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
साथ ही राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार जल्द हमारी मांगों को पूरी करें। हम अपना अधिकार मांग रहे है। सरकार देवदूतों का शोषण बंद करें और मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरी करें। हम पहले भी आंदोलन कर चुके है लेकिन हमें आश्वासन के आलावा कुछ नहीं मिला।