देवास। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में छात्र एवं शिक्षकों के लिए टीएलएम मेले का आयोजन होगा। टीएलएम मेला 02 से 07 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा। आयोजन जनशिक्षा केंद्र स्तर पर विकासखण्ड स्तर पर एवं जिलास्तर पर होगा। प्रत्येक शाला के छात्र एवं शिक्षक मिलकर विषयवार गणित, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और भाषा पर पाठ्यक्रम आधारित टीएलएम का निर्माण करेगें। निर्मित टीएलएम किस विषयवस्तु एवं पाठ से संबंधित हैं, इसकी जानकारी के साथ शिक्षक प्रदर्शनी में अपने द्वारा निर्मित टीएलएम के बारे में अतिथीयों को संक्षिप्त में प्रस्तुतीकरण भी देगें।
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक जनशिक्षा केंद्र स्तर पर अपने अपने निर्मित टीएलएम को प्रदर्शित करेगें। जिसमें से प्रथम दो विषयवार टीएलएम का चयन जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, जनशिक्षक एवं साक्षरता सह-समन्वयक के द्वारा किया जायेगा। जनशिक्षा केंद्र स्तर पर उक्त टीएलएम मेले का आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2023 को किया जायेगा। जनशिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित प्रथम दो विषयवार टीएलएम विकासखण्ड स्तरीय प्रदर्शिनी एवं प्रतियोगिता में दिनांक 13 जनवरी 2023 को भाग लेगें। विकासखण्ड स्तर पर बीआरसीसी, बीईओ एवं स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य निर्णायक बनकर उक्त आयोजन को सम्पन्न कराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं समापन में अनिवार्य रूप से बुलाकर विकासखण्ड स्तरीय मेले को सम्पन्न करायेगें।