आगर मालवा। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल एमबी ओझा ने महिला बहुद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित गिरोली के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किए है।
जारी आदेशानुसार महिला बहुद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित गिरोली के लिए सहकारी निरीक्षक आरएस मेहर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने हेतु उपायुक्त सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त है। सदस्यता सूची प्रकाशन कार्यक्रम संस्था के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु जारी सदस्यता सूची प्रकाशन कार्यक्रम अनुसार 03 जनवरी को सदस्यता सूची प्रकाशित होगी, आपत्ति 10 जनवरी तक ली जाएगी, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 11 जनवरी कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील 12, 13 एवं 16 जनवरी को प्रस्तुत की जा सकेगी तथा अपील का निराकरण 23 जनवरी को होगा। राज्य सहाकरी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची 25 जनवरी को प्रस्तुत की जाएगी।