BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 4:57 pm
KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर के कलेक्टर सभागृह में आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन भी मौजूद थे।

कलेक्टर जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यालयों एवं निर्माण आदि में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को क्रय करते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदण्ड के अनुरूप हो। टेंडर काल करते समय इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरों के मापदण्डों के अनुसार हो। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे कार्यशाला में दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक ग्रहण करें। इस मौके पर भारतीय मानक ब्यूरो के उपसंचालक वैज्ञानिक रमन कुमार त्रिवेदी ने विशिष्ट मानकों, मानक निर्माण, उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्किंग और अनिवार्य पंजीकरण योजना आदि पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

उपसंचालक वैज्ञानिक तपन कुमार हलदर ने ग्राहक के लिए गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद लाने में बीआईएस की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विभागाध्यक्षों को मानक उत्पादों की गुणवत्ता जांच और बाजार में अमानक उत्पाद को नियंत्रित करने के लिए कानून के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने आईएसआई मार्क और हॉलमार्क के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा बनाए गए कानूनों से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारियों को भारतीय मानक ब्यूरों के एप्प से सामग्रियों की प्रमाणिकता की जाँच करने की विधि भी बताई।  

इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी एचआर सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE