शाजापुर। शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने आज जिला रोजगार कार्यालय शाजापुर में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय शाजापुर द्वारा प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार अवसर शिविर) का आयोजन किया गया, जिसमें 101 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।
प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार अवसर शिविर) में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें कृषि धन बायो केयर प्रालि शाजापुर, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि भोपाल, एडवान्टेज आईसेक्ट समूह भोपाल, सोनालिका ट्रेक्टर शाजापुर, नालंदा एजुकेशन सोसायटी इन्दौर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लेकर 79 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह निंगवाल, बीएल गुवाटिया, नवीन मिश्रा प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन बलवन्त शितोले, जिला प्रबंधक मनोज जोशी, नारयणसिह कराडा, राजेन्द्रसिंह राठौर, देवनारासयण मालवीय आदि उपस्थित थे।