BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 7:26 pm
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, 5 जनवरी को बड़ीसादड़ी व 6 को निंबाहेड़ा में होगा अर्बन ऋण मेले का आयोजन, प्रतापगढ़, रावतभाटा व गांधीनगर में नवीन शाखा के प्रस्ताव प्रेषित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ आईएम सेठिया की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमेंं आगामी 5 जनवरी को बडीसादडी व 6 जनवरी को निंबाहेड़ा में विशाल अर्बन ऋण मेला एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने तथा 1 जनवरी 2023 को विशेष स्टाफ प्रशिक्षण तथा निदेशक मंडल सदस्यों के साथ दिशाबोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, वृद्धि चंद कोठारी, राजेश काबरा, हेमंत शर्मा, दीप्ति सेठिया, हरीश आहूजा एवं प्रबंध मंडल सदस्य एस एल पुंगलिया व आदित्य सेठिया के सानिध्य में संपन्न बैठक में ऋण मेले के दौरान ब्रांच परिसर में तत्काल ऋण स्वीकृतया दी जाएगी एवं स्टाफ प्रशिक्षण के साथ व्यवसाय वृद्धि एवं लक्ष्यपूर्ति पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। 

बैठक में प्रतापगढ़, रावतभाटा तथा गांधीनगर चित्तौड़गढ़ क्षेत्र मेंं नवीन शाखा व मधुवन सेंथी क्षेत्र में शाखा विस्तार पटल खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेषित प्रस्ताव, 1 करोड़ 30 लाख की ऋण स्वीकृतियां, शाखावार ऋण वसूली, निवेश व्यवहार सहित बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए मकान नीलामी प्रकरण में राज कुमार चावला के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज कराने व न्यायिक वाद दर्ज कराने सहित साइबर सिक्योरिटी ऑडिट रिपोर्ट की पालना प्रक्रिया का भी अनुमोदन किया गया। 
बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने व आभार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने व्यक्त किया। 

प्रबंधन मंडल गठन का अनुमोदन बैंक चेयरमैन डा आईएम सेठिया के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रबंधन मंडल में सीए दिनेश शिशोदिया के अध्यक्ष व कम्पनी सेक्रेटरी अंकिता जैन, उद्यमी नरेंद्र चोरड़िया व शांतिलाल पुंगलिया आदीत्येंद्र सेठिया के सदस्य के नाते अनुमोदन के साथ ही प्रथम बैठक आयोजित कर निदेशक मंडल बैठक में स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE