BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 7:40 pm
BIG NEWS : क्षैत्र के सभी गाँवो को 15 दिवस में ओडीएएफ प्‍लस घोषित करवाये- मंत्री सखलेचा, जावद में पंचायत सचिवों की बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद क्षैत्र के सभी गाँवो में 15 दिवस में गलियों में नाली निर्माण व सीसी रोड कार्य पूर्ण करवाकर, पंचायतों को ओडीएफ प्‍लस घोषित करवाये। स्‍वच्‍छता रथ से नियमित रूप से कचरा संग्रहण का कार्य सभी गाँवो मे हो। सभी निर्माणाधीन सेग्रीगेशन केन्‍द्रों का निर्माण कार्य भी 15 दिवस में पूर्ण करवाये। यह निर्देश प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को जनपद सभाकक्ष जावद में आयोजित पंचायत सचिवों की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा, एसडीएम शिवानी गर्ग व अन्‍य अधिकारी तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री सखलेचा ने कहा कि वर्ष 2024 तक कोई भी आवासहीन नही बचना चाहिए। उन्होने निर्देश दिए कि आवास प्‍लस की सूची सभी पंचायत सचिव अच्‍छी तरह से उसे देख लें और यदि कोई पात्र आवासहीन सूची में शामिल होने से वंचित रह गया है, तो उसका आवेदन प्राप्‍त कर उसका नाम भी आवास प्‍लस सूची में जुडवाये।

मंत्री सखलेचा ने प्रधानमंत्री आवास की प्राथमिता सूची पंचायतों में लिखने, चस्‍पा करने के निर्देश देते हुए कहा, कि यदि किसी गांव की कनेक्टिविटी नही है, तो उन गाँवो को जोडने के लिए सुदूर सडक के प्रस्‍ताव तैयार कर भिजवायें। उन्‍होने कहा, कि सभी गाँवो में पंचायत सचिव सुनिश्चित करे, कि स्‍वच्‍छता रथ के माध्‍यम से घर-घर से कंचरा संक्रहण का कार्य नियमित रूप से हो। मंत्री सखलेचा ने आगंनवाडी केन्‍द्रो के भवनों के उन्‍नयन, मरम्‍मत, स्‍कूलों में डिजीटल शिक्षा, जेईई नीट की तैयारी से संबंधित बिन्‍दुओं पर भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

बैठक के प्रारम्‍भ में मंत्री सखलेचा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर, सामुहिक श्रृद्धाजंली अर्पित की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE