BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 8:07 pm
KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा रतलाम में जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारतीय मानक ब्यूरो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स कि भोपाल शाखा द्वारा रतलाम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम सह-प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें ब्यूरो के वैज्ञानिक एवं उपसंचालक रमन त्रिवेदी तथा वैज्ञानिक तपन हलदर द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी, जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार, उपायुक्त सहकारिता एसके सिंह, उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी कमलेश जमरा, श्रम निरीक्षक निशा गणावा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भोपाल से आए अधिकारियों ने आईएसआई तथा आईएसओ स्टैंडर्ड की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री में भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापित स्टैंडर्ड का ध्यान रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बीआईएस केयर ऐप की जानकारी देते हुए प्ले स्टोर से अधिकारियों के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाया गया। विशेषताओं में बताया गया कि ऐप के माध्यम से बीआईएस के अनिवार्य प्रमाणन के अंतर्गत आने वाले उत्पादों और लाइसेंसों की सारी प्रक्रिया के तहत आने वाले उत्पादों तक पहुंचा जा सकता है। एप के द्वारा हाल मार्क वाली ज्वेलरी तथा आईएसआई मोहर लगे उत्पाद की प्रमाणिकता को जांचा जा सकता है। ज्ञातव्य है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है जो मानकीकरण मुहरांकन और सामान की गुणवत्ता प्रमाणन की गतिविधियों के सुमेलित विकास और इसके साथ जुड़े मामलों का आकस्मिक मामलों के सुमेलित विकास के लिए है। भारतीय मानक ब्यूरो शैक्षणिक संस्थान उपभोक्ता तथा उद्योगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। प्रशिक्षण सेवाओं के तहत इसका राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान उद्योग, प्रयोगशालाओं, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की तकनीकी समिति के सदस्यों तथा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE