BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 8:24 pm
KHABAR : स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी रोहट पाली राजस्थान में जिले के 24 विद्यार्थी शामिल होंगे, दल हुआ रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। 18वीं स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी हेतु जिले के 24 विद्यार्थी शामिल होंगे। यह दल रतलाम से शुक्रवार को रवाना हुआ। दल में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की 3 छात्राएं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुरा माताजी की 3 छात्राएं, शिक्षा विभाग की 6 छात्राएं तथा 12 छात्र शामिल है। दल शुक्रवार प्रातः 8.30 उज्जैन के लिए रवाना हुआ।

जनजाति कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का यह दल 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक उज्जैन में सहायक राज्य संगठन आयुक्त के मार्गदर्शन में प्री कैंप में सहभागिता करेगा। वहां से 2 जनवरी को जंबूरी स्थल रोहट पाली (राजस्थान) के लिए रवाना होंगे, जहां 4 जनवरी से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय जंबूरी में अपनी सहभागिता प्रशिक्षण दल के साथ करेंगे। 

दल को जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, सहायक आयुक्त पारुल जैन, डॉ सुलोचना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य गणतंत्र मेहता दल, प्रभारी भावना पुरोहित, आशा दुबे सहित संबंधित शिक्षक मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE