नीमच। मचिलीपट्णम से मदार के लिए एक ट्रीप के साथ ट्रेन नंबर 07131 को 24 जनवरी को चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 07132 को 1 फरवरी को मदार से मचिलीपट्णम के लिए चलाया जाएगा। मचिलीपट्णम से ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1.40 बजे चलेगी व बुधवार को 3.55 बजे रतलाम, शाम 6.08 बजे नीमच होते हुए रात 11 बजे अजमेर व 11.30 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में मदार से ट्रेन बुधवार शाम को 7.50 बजे चलेगी व अजमेर रात 8.10, नीमच देर रात 12.30, रतलाम तड़के 3.30 बजे होते हुए मचिलीपट्णम शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी।
हैदराबाद से चलेगी ट्रेन-
ट्रेन नंबर 07125 हैदराबाद से मदार के लिए 26 जनवरी को व ट्रेन नंबर 07126 मदार से हैदराबाद के लिए 31 जनवरी को चलेगी। हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन गुरुवार शाम 5.30 बजे चलकर शुक्रवार को 9.35 बजे रतलाम, 11.28 बजे नीमच होते हुए तड़केे 4.15 बजे अजमेर व 4.30 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में मदार से ट्रेन मंगलवार रात 11.15 बजे चलकर अजमेर 11.30, नीमच 4.35, रतलाम बुधवार सुबह 7.25 बजे होते हुए गुरुवार दोपहर 1 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
काचीगुडा से ट्रेन-
काचीगुडा से ट्रेन 07129 को 26 जनवरी को व ट्रेन नंबर 07130 को 31 जनवरी को मदार के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 07129 काचीगुडा से गुरुवार रात 11 बजे चलकर रतलाम शनिवार तड़के 3.40 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 07130 को मदार से मंगलवार शाम 7 बजे चलाया जाएगा व ट्रेन रतलाम बुधवार तड़के 3 बजे आएगी।
नांदेड़ से चलेगी ट्रेन-
ट्रेन नंबर 07641 नांदेड से 27 जनवरी को शुक्रवार रात 12 बजे चलेगी व रतलाम शनिवार सुबह 7.30 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 07642 अजमेर से 1 फरवरी को रात 9.50 बजे चलेगी व रतलाम अगले दिन सुबह 5.30 बजे आएगी।
तिरूपति से चलेगी ट्रेन-
ट्रेन नंबर 07227 को 25 जनवरी को सुबह 8.10 बजे चलेगी व गुरुवार दोपहर 3.55 बजे रतलाम आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 07228 को 1 फरवरी को अजमेर से रात 11.40 बजे चलाया जाएगा व रतलाम ये ट्रेन गुरुवार सुबह 7.25 बजे आएगी।