मनासा। जनअभियान परिषद नीमच के जिला समन्वयक विरेन्द्र ठाकुर, मनासा ब्लाक समन्वयक भारत सिंह भाटी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नया जीवन ज्ञान प्रचार सेवा समिति अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, सचिव रोशन सिंगावत द्वारा मनासा ब्लॉक के ग्राम बालागंज के ग्राम पंचायत में सेक्टर 2 की मीटिंग रखी गई।
मीटिंग में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव को उपस्थित कर आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं बताया गया कि शासन की योजनाओ का धरातल पर लोगो को लाभ दिलवाना हैं और बताया गया कि जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, फसल भीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना, अन्य योजना पर जानकारी दी गई एवं कहा गया कि लोगो को लाभ दिलवाना है और वार्षिक योजना भी तैयार करवाई गई और बाद में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में सरपंच जगदीश चौहान एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति बालागंज एवं गाँव के लोग 35 लोगों के साथ नशा मुक्ति पर चर्चा करते हुए शपद दिलवाई गई एवं कार्यक्रम में वरिष्ठगण उपस्थित गाँव के सरपंच जगदीश चौहान, प्रस्फुटन समिति से पिपलियारावजी के अध्यक्ष हेमन्द नागदा, जमुनियारावजी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, बालागंज अध्यक्ष रमेश कुशवाह, सचिव बालकिशन सुतार, सदस्य गोविंद सुतार, बालूनाथ योगी, कमलेश शर्मा, भेरूलाल रावत, राहुल कछावा, श्याम कुशवाह, रोशन कुशवाह कार्यक्रम में उपस्थित थे।