मंदसौर। 15 दिसम्बर 2022 से मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल 17वें दिन जारी है। आज दिनाँक 31 दिसम्बर 2022 को मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कर्मचारी मांगो के निराकरण को लेकर धरने पर बैठे रहे और वर्ष 2013 से लेकर, दिए गए आश्वासनो की प्रतियों की होली जलाई।
डॉ प्रतिज्ञा पाटीदार जिलाध्यक्ष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मन्दसौर ने बताया कि आज तक हर बार मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ने सिर्फ आश्वासन दिए है। उनके हर आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई थी, लेकिन आज दिनांक तक वह आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही है, लेकिन इस बार भी हम भरोसा नहीं करेगें।