जीरन। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व मे आपरेशन मुस्कान के तहत दिनांक 22 नवंबर 2022 को फरियादी रतनलाल पिता मोडीराम कीर निवासी उगरान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी नाबालिक बालिका के गुमने संबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर से थाना जीरन पर अप क्र 370/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसे पुलिस जीरन के मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया जाकर दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को बालिका को दस्तयाब किया जाकर वन स्टाप सेंटर नीमच की देखरेख में रखा गया हैं एवं अग्रिम विवेचना की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी, सउनि चेनसिंह सोलंकी, आर राजेंद्र सिंह, आर नागेश कुमावत, आर अनिल चौहान, मआर भावना, मआर निशा का योगदान सराहनीय रहा।