उज्जैन। राज्य शासन के निर्देश अनुसार शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश एक जनवरी से 28 फरवरी तक प्रभावशील रहेगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्धिकी द्वारा दी गई।