चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले का राष्ट्रीय स्तर पर चयन सब नेशनल सर्टिफिकेट में गोल्ड मेडल के लिए हुआ है, जिसके लिए होने वाले सर्वे की शुरुआत 15 दिसम्बर से हुई थी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश भटनागर ने बताया कि केंद्रीय क्षय प्रभाग द्वारा आयोजित सब नेशनल सर्टिफिकेट में जिले का चयन हुआ है, जिसमें केंद्रीय प्रभाग द्वारा जिले के 10 गांवो का सर्वे के लिए चयन किया गया है। सर्वे के लिए कुल 20 वॉलिंटियर्स की 10 टीमों का गठन किया गया है, यह सर्वे स्थानीय वॉलिंटियर्स द्वारा ऐप के माध्यम से डिजिटली रूप से कराया जा रहा है, टीमों द्वारा आज 31 दिसम्बर तक कुल 6500 घरों में 16400 की आबादी का सर्वे किया जा चुका है, सर्वे में 120 लोगो में टीबी के लक्षण मिलने पर उनकी जांच करवाई गई जिसमे से 4 टीबी के नये रोगी मिले है । अब तक सर्वे का 65ः लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। समाप्त होने के बाद तय मापदंड पूरे करने पर केंद्रीय प्रभाग द्वारा जिले को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। सर्वे निरिक्षण हेतु केंद्रीय क्षय प्रभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ मानवेंद्र सिंह राठौड़ नियुक्त किये गये है। सर्वे में शामिल गांव चित्तौडगढ में खरडीबावडी, निम्बाहेडा में चांदखेडा, गगरार में सोनियाना, डॅूगला में गोरो का खेडा, बडीसादडी में शहरी वार्ड क्र 4, भदेसर में हसमतगंज, कपासन किषनीयाखेडी, बेगु में देदिया, रावतभाटा में लोठीयाना, भोपालसागर में कांकरवा है।