नीमच। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी लोग तथा मैदानी अमला पूरी तरह से सतर्क और सजग रहे। कही पर कोई भी संदेहास्पद बीमार हो, तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देकर, उपचार की व्यवस्था की जाए। जिससे, कि संक्रमण आगे नहीं बढे। शासन व्दारा साधन, संसाधन की कोई कमी नहीं आने दी जावेगी। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को सिंगोली में स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और आशा, उषा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री सखलेचा ने कहा, कि क्षेत्र में एक बार फिर से दूसरे चरण का स्वास्थ्य परीक्षण अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए शिविर आयोजित कर, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा। सभी लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं। आंगनवाडी और आशा कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करें। उन्होने कहा, कि आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ता गांव में यह देखे कि गांव में स्वस्च्छता पर्याप्त होऔर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। यदि किसी गांव में स्वाच्छता व शुद्ध पेयजल की कमी है, तो उन्हें अवगत करवाएं। जिससे कि व्यवस्था की जा सके।
इस मौके पर एसडीएम शिवानी गर्ग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भुलाल धाकड, गोपाल धाकड, बीएमओ डॉ.राजेश मीना व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी , पर्यवेक्षक, चिकित्सक, आशा, उषा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थी।