नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को सिंगोली में शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपचार सुविधाओं का जायजा लिया तथा बीएमओ को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिवानी गर्ग, बीएमओ डॉ. राजेश मीणा, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने सिंगोली अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर, उपचार व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होने सिंगोली अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य उपकरणों की कमी को पूरा करने तथा हास्पिटल में सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।