सेगांव। ग्राम पंचायत खामखेड़ा में पैसा एक्ट समिति के अध्यक्ष चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें पंचायत इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव, सब इंजीनियर नरगावे, राकेश दवे, पंचायत सरपंच सीमा राकेश मंडलोई व ग्रामीणों की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला पद के लिए ग्यारसी बाई लच्छीराम वगीला और पुरुष पद के लिए सखाराम वास्कले को सर्वसम्मति से निर्वाचित विजय घोषित किया गया।