BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 5:13 pm
REPORT : कपिलधारा कूप से आया किसान शोभालाल के जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव, सामाजिक व आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच जिले की जावद जनपद की ग्राम पंचायत कछाला जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 105 किमी दूर स्थित है। इस ग्राम पंचायत के ग्राम कबरिया निवासी शोभालाल पिता नन्‍दलाल धाकड के खेत में मनरेगा योजना के तहत कपिल धारा कूप का निर्माण हो जाने से किसान शोभाराम की जिन्‍दगी में काफी बदलाव आ गया है। अब उसकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

मनरेगा योजना के तहत किसान शोभालाल धाकड के खेत में 2.59 लाख की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण किया गया है। कूप निर्माण कार्य में हितग्राही किसान और उसके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही उसके खेत में सिंचाई के लिए कूए का निर्माण भी हुआ है।

पहले किसान के पास असिंचित कृषि भूमि थी, जिससे वह वर्षा आधारित एक फसल ही ले पाता था। शेष दिनों में शोभालाल व उसका परिवार अन्‍य किसानों के खेतों में कृषि, मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कपिलधारा कूप निर्माण से शोभालाल धाकड खरीफ के साथ-साथ अब रबी में गेहूं व चने की फसल का उत्‍पादन भी लेने लगा है। इससे उसकी आमदनी में भी बढोत्‍तरी हुई है। साथ ही गर्मी के मौसम में वह अपने खाली पडे खेत में सब्‍जी लगाकर अतिरिक्‍त आमदनी प्राप्‍त कर रहा है। अब किसान शोभालाल और उसका परिवार अपने ही खेत में कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन अच्‍छे से कर रहा है। अब उसे व उसके परिवार को दूसरों के खेत पर मजदूरी करने की जरूरत भी नहीं रही। इस तरह कपिलधारा कूप से किसान शोभालाल धाकड की जिन्‍दगी में काफी बदलाव आया है। उसकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE