BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 11:04 am
KHABAR : एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारीयो की अनिश्चितकालिन हडताल को आज 19 वें दिन भी जारी, 18 वें दिन किया सुंदरकांड का पाठ, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चल रही एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारीयो की अनिश्चितकालिन हडताल को आज 18 दिन पूर्ण हो गए है। नीमच जिले में भी प्रदेश स्तरीय संघ के आव्हान पर पूर्ण रूप से उक्त हडताल में अपनी सहभागीता निभाते हुए पूरी ताकत से हडताल को जारी रखा हुआ है। 

धरना स्थल पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी/अधिकारीयो ने मिलकर नववर्ष के उपलक्ष में राज्य स्तर से प्राप्त गतिविधि अनुसार सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया एवं सुन्दर काण्ड के माध्यम से महाबली पवन पुत्र बालाजी महाराज से विनती करी की वह मुख्यमंत्री का ध्यान हमारी नियमितिकरण की मांग को पूरा करने में लगाये ताकी वर्षो से कार्यरत सभी संविदा साथी संविदा कलंक से मुक्त हो सके और अपना भविष्य सुरक्षित कर सके। 

हडताल कें 18 दिन पूर्ण होने पर भी शासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मीयो की मांगो की सुनवाई नही की गई। जिससे सभी में शासन के प्रति बडा आक्रोष है। अब संविदा कर्मियो ने अपनी पीडा को जनता के बीच में जाकर बताने की ठानी है । संविदा साथी आम जनता के बीच जाकर जन मानस को अपनी जायज मांगो को पूर्ण कराने हेतु शासन पर दबाव बनाने हेतु निवेदन करेगे। ताकी जल्द से जल्द शासन संविदा कर्मीयो की जायज मांग पर ध्यान दे कर उन्हे पूर्ण करे और आम जनता को समय से सभी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान हो सके। इस हेतु आगामी दिनो में न्याय या़त्रा का आयोजन प्रदेश के साथ साथ नीमच शहर में भी किया जावेगा।

दिनांक 02 जनवरी 2023 को संविदा कर्मचारी/अधिकारीयो के द्वारा संविदा चाय बेच कर अपना रोष प्रकट किया जावेगा एवं  शासन को यह बताने का प्रयास किया जावेगा की 20-20 वर्षो से आपने हमे संविदा पर रख कर आज हमारी ये हालात कर दी की हमे चाय बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने पर मजबूर होना पड रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE