BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 3:18 pm
KHABAR : कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने किया नीमच जिले के पुरातत्‍व एवं पर्यटन पर आधारित 2023 के केलेण्‍डर का विमोचन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद नीमच द्वारा नीमच जिले के पुरातत्‍व पर्यटन पर आधारित वर्ष 2023 का केलेण्‍डर प्रकाशित किया गया है। इस आकर्षक पुरातत्‍व पर्यटन केलेण्‍डर का सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल, एडीएम नेहा मीना, डीएफओ विजय सिंह, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे व अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इस आकर्षक केलेण्‍डर में जिले के पुरातात्विक महत्‍व के स्‍थल, नवतोरण मंदिर, भादवामाता मंदिर, झरनेश्‍वर महादेव कंजार्डा, ऑक्‍टर लोनी हाल सीआरपीएफ नीमच, तारापुर की प्रिंटिग, चारभुजा मंदिर बरूखेडा, रामपुरा के गांधीसागर जलाशय के बैक वाटर में साईबेरियन पक्षी, मजार ए सैयदी बाबा मुल्‍लाखान रामपरा, फुलपुराबावडी कुकडेश्‍वर, रामपुरा, की जल छत्रियां आदि के चित्र प्रकाशित किए गऐ हैं। इस केलेण्‍डर में जिले के पर्यटन पुरातात्विक महत्‍व को आर्कषक तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE