नीमच। समाधान एक दिन के तहत नागरिकों को लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। नीमच हुडको निवासी किशोर उदासी पिता सत्यानारायण को लोकसेवा केन्द्र नीमच से सोमवार को मात्र एक घन्टे में ही आय का प्रामण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है।
किशोर ने सोमवार को आवश्यकता होने पर प्रातः 10.30 बजे लोक सेवा केन्द्र नीमच में आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और उसे सोमवार को ही प्रातः 11.30 बजे आय का प्रमाण पत्र मिल गया। एक घन्टे में आय का प्रमाण पत्र मिल जाने से वे काफी खुश है। उसका कहना है कि उसने सोचा ही नहीं था, कि उसे इनती जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा। परन्तु जब उसे प्रमाण पत्र मिला तो वह कहने लगा कि सरकारी काम भी अब इतनी आसानी से तत्परतापूर्वक हो रहे हैं।