नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने सोमवार को जावद में आंगनवाडी केन्द्रों में वितरित किए जाने वाले टेकहोम राशन (टीएचआर) के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने टेकहोम राशन के उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया तथा स्टॉक पंजी से टेकहोम राशन की उपलब्धता का मिलान किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।