नीमच। समाधान एक दिन के तहत आवेदकों को त्वरित सेवाएं मिल रही है। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से एक दिन में सहजता से आवेदकों को जरूरत के प्रमाण पत्र मिल रहे है। नीमच के बंगला नम्बर-47 निवासी रोहित-बाबूलाल कनोजिया ने सोमवार को प्रातः 11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच पर स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और उसे मात्र एक घन्टे में ही लोकसेवा केन्द्र से दोपहर 12 बजे मूल निवासी का प्रमाण पत्र मिल गया है।
इसी तरह सावन निवासी टीना माली को भी मात्र आधा घन्टे में ही निवासी प्रमाण पत्र मिल गया है। टीना ने सोमवार को सुबह 12 बजे आवेदन प्रस्तुत किया और उसे दोपहर 12.30 बजे निवासी का प्रमाण पत्र मिल गया। इस तरह तत्काल निवासी प्रमाण पत्र पाकर टीना काफी खुश है। उसका कहना है कि तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से उसके समय व धन की बचत हुई है।