नीमच। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग द्वारा एक पीडित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सुवाखेड़ा निवासी जिया पिता गोपाल भील की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक जिया के वारीस गोपाल पिता नानूराम भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।