मंदसौर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 32000 कर्मचारियों सहित मंदसौर जिले के 581 संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। जिसमें मंदसौर जिले के कर्मचारियों ने धरना स्थल पर, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश का मुखौटा पहनाकर संविदा कर्मचारियों को, नियमितीकरण का आदेश और बाहर किए गए कर्मचारियों को वापस लाने की जगह लॉलीपॉप बांटते हुए, प्रदर्शन किया गया।
हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर्मचारियों द्वारा लॉलीपॉप दिखाकर संदेश दिया कि अबकी बार आश्वासन की लॉलीपॉप नहीं चाहिए। सिर्फ नियमितीकरण चाहिए।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उनकी हड़ताल 19वां दिन है, शासन ने उनकी मांगें नहीं मानी है, शासन सिर्फ आवश्वासनरूपी लॉलीपॉप के आधार पर हड़ताल खत्म करवाना चाह रहा है। इस प्रकार से सरकार पूर्व में 2013, 2016, 2018 और 2021 में भी हमारे साथ छलावा कर चुकी है।
संविदा कर्मचारियों की दो सूत्रिय मांग निम्नानुसार है -
1- वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निति बनाकर उनका नियमितीकरण करना तथा सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रक्रमांक-सी-5-2/2018/1/1/3, 05 जून 2018 की संविदा निती लागू कर 90 प्रतिशत वेतन दिया,
2- विभिन्न योजनाओं में पद समाप्त कर निकाले गए कर्मचारियों की बहाली करना।