मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अब शुक्रवार के दिन गांव में चौपाल आयोजित करेंगे। उसके लिए सोमवार के दिन ही कोई गांव निश्चित किया जाएगा।
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जितनी भी चौपाले आयोजित की गई एवं उस सप्ताह के दौरान जितने भी आवेदन प्राप्त हुए उनका अति शीघ्र समाधान करें। इस सुशासन सप्ताह में 269 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 238 आवेदन अभी भी लंबित है। पीआईयू विभाग जल्द शिवना शुद्धिकरण का कार्य प्रारंभ करें। कार्य प्रारंभ करने के लिए जो भी प्रक्रिया है, उसको जल्द पूर्ण करें। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग जिन छात्रावासों का प्रदर्शन खराब है। उनका बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य योजना बनाएं। नगर पालिका सीएमओ अभिव्यक्ति स्थल पर टीन सेड बनाएं। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।