रतलाम। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 220 रतलाम सिटी में भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार 5 जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। निर्वाचक एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजीव केशव पाण्डेय ने बताया कि समस्त बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर चुनाव पाठशाला का आयोजन कर अपने मतदान केन्द्र की सूची का वाचन करेंगे। वाचन के दौरान नए नाम, जोडे गए व्यक्तियों की जानकारी, निरसित व्यक्तियों की जानकारी, जिनके नाम संशोधित किए गए हैं, उनकी जानकारी से सर्वसंबंधितों को अवगत कराएंगे।