BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 6:33 pm
KHABAR : विधायक परिहार के हाथो ग्राम कास्बी में रिटर्निग वाल एवं आगनवाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच । नीमच में गांव-गांव में श्रृंखलाबद्ध विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन सतत चल रहे है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत हरनावदा के ग्राम कास्बी में रिटर्निग वाल लागत 8 लाख 70 हजार एवं आगनवाड़ी भवन निर्माण लागत 9 लाख 50 हजार का भूमिपूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आगंतुक अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजन कर किया।

इस अवसर पर परिहार ने कहा कि, 2003 में जब पहली बार आपने मुझे आशीर्वाद दिया था तब का मध्य प्रदेश बेहाल था हताश जनता, परेशान कर्मचारी थे बिना बिजली के तार हुआ करते थे उस पर करोड़ों अरबों रुपए का कर्जा मध्यप्रदेश पर कांग्रेस की सरकार और दिग्विजय सिंह छोड़ कर गए थे। जिसने खुद दुख नहीं देखे वह दूसरों के दुखो को नहीं समझ सकता है, कांग्रेस ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही सभी जन हितेषी योजनाओं को बंद कर दिया था उन्होंने पुनः शुरू करने का काम किया है।

विधायक ने कहा कि भाजपा जो कहती वो करती है। मेने हरनावदा को गोद लिया और 3 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्य केवल यहां की पंचायत में करवाये, हरनावदा में सौर उर्जा का प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए मेने मंत्री हरदीप सिंह जी से चर्चा की है, गोमाता की रक्षा के लिए हमने यहां गोशाला बनवाई। आपके द्वारा बांध बनवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, जिसे में पूरा करने का काम करूंगा, इसी के साथ राबड़िया से ग्वाल देवियां एवं कराड़िया से केरी-आंबा सड़क का प्रस्ताव भेजा है। प्रधानमंत्री से हमे सीखना चाहिए कि उनकी ममता मई मां को दाग देने के बाद वे कर्तव्य पथ पर चलते रहे हम धन्य है जो हमे इस कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमन्त्री मिले, हम नारा लगाते थे रामलाला हम आयेगे मंदिर भव्य बनायेगे, हमने वो करने का काम किया, प्रधानमंत्री आवास सभी पात्रों को मिलेंगे 2024 तक सभी का अपना आवास होगा, पूरे विधानसभा में सड़को का जाल फैला है, बांध बनाने का काम किया, किसानों को आधिपत्य व पट्टा देने का काम किया, जो प्रस्ताव दिए उन्हें मंजूर किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाटीदार, महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, नवीन खारोल, सुरेश जाट, जनपद सदस्य शिव दास बैरागी, सरपंच मंजू, मदू बापू, मनोहर सिंह सोलंकी, किशोर दास बैरागी, शांतिलाल, दिलीप, रामप्रसाद जाट, शौकीन जाट, नंदकिशोर पाटीदार, भीम सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे उपस्थित।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शुभम शर्मा ने किया व आभार भोपाल सिंह ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE