रतलाम। जल जीवन मिशन के तहत रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धराड को 6 करोड 18 लाख रुपए की लागत की नल जल योजना की सौगात मिली है। सांसद गुमानसिंह डामोर ने सोमवार को धराड में उक्त योजना का भूमिपूजन किया।इसके अलावा सांसद द्वारा ग्राम सनावदा में 53 लाख 16 हजार रुपए लागत की नल जल योजना तथा ग्राम चीतावद में 5 लाख रुपए लागत के सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्रसिंह लूनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व कृषि आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, जनपद पंचायत सदस्य शकुंतला, धराड सरपंच विजयकुंवर, आनंदीलाल राठौड, जिला पंचायत सदस्य नाथुलाल गामड, अनुविभागीय विभागीय अधिकारी कृतिका भीमावत, कार्यपालन यंत्री पीएचई पी.के. गोगादे, एसडीओ एस.के. मईडा, आशीष धाकड, एन.एस. चौहान तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नल जल योजना के माध्यम से माता, बहनें एवं बेटियों का सम्मान बढाया है। केन्द्र एवं प्रदेश शासन द्वारा उज्जवला योजना, पी.एम. आवास योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से अनेकानेक सौगातें आम जनता को दी जा रही है। उन्होने पेसा एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा को सशक्त बनाया गया है जिससे वे आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए अपने स्तर पर मजबूत फैसले ले सकते है। सांसद ने ग्राम सनावदा में पी.एम. आवास योजना का लाभ समस्त पात्र हितग्राहियों को देना सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।विधायक मकवाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र को करोडों रुपए लागत की नल जल योजनाओं की सौगात दी जा रही है। इससे माता, बहनों की परेशानी खासतौर पर दूर हो जाएगी, जल समस्या समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणजनों के चेहरों पर खुशहाली आएगी।
इस अवसर ईश्वरलाल पाटीदार, आनन्दीलाल राठौड ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में एसडीओ सुनील मईडा ने नल जल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला जल सलाहकार आनन्द व्यास ने भी नल जल योजना एवं कनेक्शन हेतु सहमति पत्र के बारे में अवगत कराया।