BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 8:04 pm
KHABAR : शिप्रा नदी में युवती को डूबने से बचाने वाले युवक का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान, आत्महत्या के इरादे से लड़की ने लगाई थी छलांग, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से शिप्रा नदी में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद शिप्रा नदी बचाओ समिति के युवक ने उसे देखा और उसे नदी से बाहर सुरक्षित निकाला। युवती को जिला चिकित्सालय लेकर आए थे, वहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे रैफर कर दिया था। सोमवार को इस प्रकरण के तहत पुलिस अधीक्षक ने युवक के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहन राशि भेंटकर सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक ने होम गार्ड को एक नाव लगाने के भी निर्देश दिए। 

आपकों बता दें कि रविवार दोपहर में मोनाली पिता दिनेश कौशल उम्र 19 वर्ष ने आत्महत्या करने के इरादे से शिप्रा ब्रिज पर चढ़ी और नदी में छलांग लगा दी थी। उस दौरान मौके पर शिप्रा नदी बचाओ समिति के सदस्य टीपू पिता मुंशी सुल्तान ने उसे देखा और एक ट्रक चालक को रोककर रस्सी ली, युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे नदी में उतर कर युवती को डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे रैफर कर दिया। 

शिप्रा नदी बचाओ समिति के सदस्य टीपू पिता मुंशी सुल्तान के इस साहसिक योगदान पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि व प्रशंसा पत्र भेंटकर उसका सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के कार्य करने के लिए हमें आगे आना चाहिए। उन्होंने भविष्य के लिए भी युवक टीपू को लाइफ जैकेट, लाइफ बाय, रस्से, टॉर्च इत्यादि प्रदान किए और लगातार होती घटनाओं को संवेदना से लेते हुए तत्काल होम गार्ड से एक नाव लगाने के भी निर्देश दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE