शाजापुर। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज 03 जनवरी 2023 मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन चयनित 8 ग्राम पंचायतों से चर्चा कर किये जा रहे कार्य, पेयजल की उपलब्धता, निर्माण कार्य, पंचायतों के बजट आवंटन, रोजगार मूलक कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं आदि की जानकारी लेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्राम के नागरिक भी उपस्थित रह सकेंगे।
मंगलवार 03 जनवरी 2023 को वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत रिछोदा, उचोंद, अख्तियारपुर, चितोनी, खड़ी, छितोदा, मगरोला मायापुर तथा निशाना शामिल होगी।