आगर मालवा। शासन निर्देशानुसार सावित्री बाई फुले के जन्मदिन 3 जनवरी को जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यशाला आजीविका मिशन, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक भवन गांधी उपवन आगर में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित होगी। जिसमें विविध क्षेत्रों में पहचान हॉसिल करने वाली महिलाओं के द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे।