आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े द्वारा स्वामी विवेकानन्द दिवस के अवसर पर पुलिस थाना ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों के दायित्व सौंप गए है। जारी आदेशानुसार सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मंच निर्माण, पेयजल, ग्रीन मेटी आदि व्यवस्थाओं का दायित्व नगर पालिका सीएमओ आगर को दिया गया है। आयोजन स्थल पर कानून व्यवस्था, पुलिस विभाग, सूर्य नमस्कार में उपस्थित बच्चों के स्वाल्पाहार की व्यवस्था खाद्य एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को, कोविड-19 एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्था सीएमएचओ द्वारा की जाएगी। इसी के साथ विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने, आमंत्रण पत्र, मंच संचालन सहित अन्य व्यवस्थाएं खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी को सौंपी गई है।