BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 11:03 am
REPORT : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 02 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रांरभ, क्षेत्र के नागरिकों को आज भी मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनसमुदाय को स्वास्थ्य प्रदायगी तथा रोग नियंत्रण के साथ-साथ बीमारियों से बचाव एवं वेलनेस संबंधी गतिविधियों, आउटरीच गतिविधियों के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा देवास में सोमवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का शुभारम्‍भ हुआ। स्वास्थ्य शिविर आज मंगलवार को भी आयोजित होगा। क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक व्यक्ति शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लेवें।

चिकित्सा अधिकारी युपीएचसी इटावा डॉ आयुष आचार्य ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा में 2 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारम्‍भ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में एनसीडी स्कीनिंग व उपचार, परिवार नियोजन/संचारी रोग टी.बी. मलेरिया, डेंगू की जांच कर आवश्यक उपचार किया गया। मंगलवार को भी शिविर का आयोजन जायेगा, जिसमें कोमॉरविट व्यक्तियों का मोतियाबिंद एवं विजन टेस्ट के लिए परिक्षण, छोटे बच्चे एवं 60 से अधिक उम्र के व्यक्तियों का हियरिंग असेसमेंट कर आवश्यक उपचार मानसिक स्वास्थ्य अंतर्गत संभावित मरीजों की विशेषज्ञ स्क्रीनिंग करते हुये स्वास्थ्य प्रदायगी संचारी रोग/परिवार नियोजन छोटे बच्चों में डेंटल केरिज एवं ओरल कैंसर के लिए मुंह का परीक्षण, फिजियोथेरेपिस्ट सेवायें प्रदान की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE