शाजापुर। जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूशाली पोरस ने बताया कि संबल योजना अंतर्गत स्वीकृत आवेदनों को संबल पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर अनुग्रह सहायता प्रकरणों के भुगतान के संबंध में मोबाईल नंबर 7898260749 या अन्य मोबाईल नंबर से भुगतान कराये जाने के एवज में अनुचित राशि की मांग की जा रही है।
संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि के संबंध में शासन के किसी भी कार्यालय द्वारा भुगतान के संबंध मे दूरभाष संपर्क नही किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की राशि की मांग की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार का कोई दूरभाष पर संपर्क किया जाता है या किसी प्रकार की अनुचित राशि की मांग की जा रही है तो वह पूर्णता असत्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फोन कॉल से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार की जानकारी या राशि संबंधित को न भेजे।