नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-69 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्यांए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आंकाक्षा करोठिया, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, किरण आजंना एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कनावटी के बखलिया, सुगनाबाई,रवि पारदी, हेनासी पारदी, बबलू, नीराज, मानाबाई, पारदी एवं धनेरियाकला के विशाल सैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज करवाने, अमरपुरा के किशनलाल बंजारा ने कृषि भूमि की धोखाधडी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बामनबर्डी की धापुबाई, पूजा, राजू, छोटू ने सीतलामाता मंदिर के समीप नाली निर्माण करवाने, जमालपुरा के राजमल, राहुल, सुरेश, विनोद आदि ने जंगल व शमशान जाने का बंद रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह धनेरियाकला की स्नेहलीजोक्स जोजफ , बागपिपलिया के गोविन्दभील, मनासा के रामनारायण बसेर, जीरन के बाबुलाल धानुक, मोरवन के दिनेश भील, बंगला नं.-58 नीमच की प्रिती चौपडा, बघाना के आशिक खांन, मनासा के राकेश ग्वाला, लखमी की मंजुला माली, भादवामाता के गंगाराम, बंशीलाल, रणवीर, नीमच की प्रतिभा पामेचाएवं अमावलीमहल के शेरसिंह ने अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई।